Today News Hunt

News From Truth

सोलन से होगा कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 14 अक्तूबर को करेगी जनसभा को सम्बोधित

1 min read
Spread the love

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी 14 अक्टूबर को सोलन के ठौड़ो मैदान में एक बड़ी जनसभा को सम्बोधित करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी के सदस्य, विधायक, पूर्व विधायक,जिला व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व इसके सभी पदाधिकारियों, अग्रणी सगंठनों के प्रमुख व उनके पदाधिकारियों को इस जनसभा मे उपस्थित होने को कहा है।उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सोलन से प्रदेश विधानसभा चुनावों का शखानंद करेगी उसके बाद प्रदेशभर में कांग्रेस विधिवत तौर पर अपना चुनाव अभियान शुरू कर देगी।
प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने इस संदर्भ में एक सर्कुलर जारी करते हुए पार्टी के सभी पदाधिकारियों सहित सभी नेताओं विधायको,पूर्व विधायको,जिला प्रमुखों,ब्लॉक प्रमुखों के अपने अपने जिला व ब्लॉक कार्यकारणी के सदस्यों सहित अग्रणी सगंठनों के प्रमुखों,सेवादल,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई,इंटक के सभी सदस्यों व कार्यकारणी के सदस्यों, विभागों के सभी पदाधिकारियों को प्रियंका गांधी की इस जनसभा में अपने सभी कार्यकर्ताओं सहित उपस्थित होने को कहा है।
किमटा ने प्रियंका गांधी की जनसभा के प्रबंधों की समीक्षा करते हुए कहा कि कांग्रेस की यह जनसभा प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह अधिक से अधिक इस जनसभा में शामिल होकर पार्टी की एकता को मजबूत करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed