Today News Hunt

News From Truth

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल काअहमदाबाद में निधन -मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जताया गहरा शोक

Spread the love

मुख्यमंत्री ने कहा कि केशुभाई पटेल दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने और समाज के हर वर्ग विशेषकर किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाईं। मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने गुजरात के विकास और प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि केशुभाई पटेल एक महान नेता थे, जिन्होंने जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए वर्षों तक कड़ी मेहनत के साथ कार्य किया।

जय राम ठाकुर ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

.0.

About The Author