Today News Hunt

News From Truth

हैदराबाद में तेलंगाना के नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और मंत्रिमण्डल के शपथ ग्रहण समारोह में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी हुए शामिल, सुक्खू ने रेड्डी और उनके मंत्रिमंडल को दी बधाई व शुभकामनाएं

1 min read
Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रेवंत रेड्डी को आज हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी है। रेवंत रेड्डी और मंत्रिमण्डल के शपथ ग्रहण समारोह में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी शामिल हुए।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आशा व्यक्त की कि नवगठित कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में तेलंगाना राज्य तेजी से प्रगति करेगा और हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयां हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की जनता ने श्री रेड्डी के नेतृत्व और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है और नवगठित तेलंगाना सरकार जनता की आशाओं पर खरी उतरेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ विधायक सुरेश कुमार भी उपस्थित रहे।
.0.

About The Author

You may have missed