Today News Hunt

News From Truth

“हिमाचल को छोकरो” को बड़ी ज़िम्मेदारी,प्रदेश भर में खुशी- मुख्यमंत्री ने दी बधाई ,प्रधानमंत्री का जताया आभार

Spread the love

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय केबिनेट मंत्री बननेे पर अनुराग सिंह ठाकुर को बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्रीय मंत्री के रूप में अनुराग सिंह ठाकुर का कार्यकाल उपलब्धियों भरा होगा। उनके केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने से विकास की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश को भरपूर लाभ मिलेगा।

जय राम ठाकुर ने अनुराग ठाकुर को केंद्रीय केबिनेट मंत्री बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश का सौभाग्य है कि एक छोटा राज्य होने के बावजूद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी हिमाचल प्रदेश से हैं।

.0.

About The Author