सोलन नगर निगम में ग्रामीण क्षेत्र शामिल करने के विरोध में उतरे आठ पंचायतों के लोग – कहा मरते दम तक करेंगे संघर्ष
1 min read
जब से नगर निगम का प्रस्ताव मंत्रिमंडल में रखा गया है, तब से सोलन शहर के साथ लगती 8 पंचायतों को नगर निगम में शामिल किए जाने की चर्चा चल रही है। इन 8 पंचायतों के प्रतिनिधि और ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार के इस फैंसले से करीब 20000 लोगों के हितों पर कुठाराघात होगा।
ग्रामीणों द्वारा नगर निगम में ग्रामीण क्षेत्र को शामिल न किए जाने के लिए ग्रामीण संघर्ष समिति का भी निर्माण किया गया है। आज ग्रामीणों ने उपायुक्त सोलन को ज्ञापन सौप कर आआठ पंचायतों को नगर निगम में शामिल ना करने के लिए आपत्तियां दर्ज करवाई है।
ग्रामीण सँघर्ष समिति के अध्यक्ष किरण किशोर और प्रवक्ता नीरज भारद्वाज ने कहा कि अगर सरकार उनकी नही सुनेगी तो सँघर्ष जारी रहेगा चाहे इसके लिए जेल जाना पड़े, भूख हड़ताल करनी पड़े या फिर धरना देने पड़े। उन्होंने कहा कि अगर मरना ही है तो सँघर्ष करके मरेंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि आज 8 पंचायतों के ग्रामीणों ने नगर निगम में ना मिलने को लेकर आपत्तियां दी है। जिसको प्रशासन सरकार तक पहुचा दिया जाएगा।