Today News Hunt

News From Truth

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जताया गहरा शोक,परिवार के प्रति जताई संवेदना

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने ट्विटर के माध्यम से शोक संदेश में वीरभद्र सिंह को लंबे राजनीतिक जीवन और समृद्ध प्रशासनिक एवं वैधानिक अनुभव वाला नेता बताया। उन्होंने कहा की वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश की जनता की सेवा में प्रमुख भूमिका निभाई है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उपायुक्त आदित्य नेगी के माध्यम से उन्होंने वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

वहीं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण ,खेल व युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भी हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर दुःख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि “कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ,हिमाचल के 6 बार मुख्यमंत्री रहे व देवभूमि के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्री वीरभद्र सिंह जी का निधन पूरे प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है ।उनके देवलोकगमन से देवभूमि में एक ऐसी रिक्तता आई है, जिसकी भरपाई असम्भव है। दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार व प्रियजनों को धीरज रखने के साथ साथ श्री वीरभद्र जी की यादों को संजोए रखने की व प्रदेश के हित में उनके योगदानों को याद रखने आवश्यकता है।
प्रभु शोकाकुल परिवार व समर्थकों को सम्बल दे ,यह दुःख सहन करने की शक्ति दे एवं पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे यही कामना है “

About The Author

You may have missed