Today News Hunt

News From Truth

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेश लिओठिया ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ, संविधान को बचाने का दिया सन्देश

1 min read
Spread the love

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेश लिओठिया ने विभाग के पदधाधिकारियों से किसी भी अन्याय और भेदभाव के खिलाफ एकजुट होना होगा।उन्होंने कहा कि आज देश मे संबिधान बचाने और इसकी रक्षा का दायित्व हर नागरिक पर है।आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अनुसूचित जाति विभाग की नव नियुक्त कार्यकारणी की पहली बैठक को सम्बोधित करते हुए राजेश लिओठिया ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही दलित समाज को वोट के तौर पर इस्तेमाल किया है।उन्होंने कहा कि अनुसूचित लोग किसी की जागीर नही है।उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने संबिधान में दलित समाज के लिए जो समानता के अधिकार दे रखे है उन्हें आज कही न कही कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने कहा कि क्या कारण है जो आज प्रदेश में 17 अनुसूचित जाति के हलकों में से कांग्रेस के पास केवल चार हल्के ही जीते है।उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गम्भीर विषय है और इसपर चिंतन किया जाना चाहिए।लिओठिया ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कार्यकारणी के अंदर और अधिक प्रतिनिधित्व देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि उन्हें अपना अधिकार चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दलित समाज के विकास के लिये जो कार्य किये वह किसी से छुपे नही है।उन्होंने कहा कि आज भाजपा दलित समाज को गुमराह कर अपना राजनीतिक हित साधने में लगी है जिससे लोगों को सचेत करने की बहुत ही आवश्यकता है।उन्होंने सभी पदाधिकारियों से एकजुटता के साथ पार्टी की मजबूती के लिये कार्य करने को कहा।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें प्रदेश में बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।उन्होंने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिये कार्य करना है।उन्होंने कहा कि आज बढ़ती महंगाई बेरोजगारी ऐसे मुद्दे है जिनको लेकर सभी को लोगों के बीच जाना है।प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के महत्वपूर्ण संगठनों में अनुसूचित जाति विभाग भी बहुत ही महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि उनके विभाग से कोई भी समस्या के लिये उनके दरवाजे हमेशा खुले है।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के सेवा भाव को आगे बढ़ाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने विभाग के पदधाधिकारियों को आश्वश्त किया कि उनके साथ कोई भी अन्याय सहन नही होगा।उन्होंने सभी का आह्वान किया कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में सभी 17 आरक्षित हलकों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से मैदान में डटने को कहा।प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक इंजी यादवेंद्र गोमा ने कहा कि विभाग के पदधाधिकारियों को जो नया दायित्व सौंपा गया है उन्हें उस पर खरा उतरना है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती के लिए सभी को एकजुटता से काम करना होगा।इससे पूर्व कांग्रेस के उपाध्यक्ष विधायक नंद लाल,राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सुरेश कुमार,अमित नंदा,नरेश,ऊषा तोमर ने भी सम्बोधित किया।कांग्रेस महासचिव विभाग के उपाध्यक्ष यशपाल तनाईक,अमित नंदा ने सम्बोधित किया।
इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में देश के पहले प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी पुण्य तिथि पर उन्हें याद करते हुए उनकी फोटो पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिओठिया व पार्टी के अनेक पदाधिकारियों ने  श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed