Today News Hunt

News From Truth

प्रदेश के प्रख्यात साहित्यकार एस आर हरनोट ने विश्व पटल पर बढ़ाया हिमाचल का नाम, लंदन बुक फेयर में हरनोट की पुस्तकें प्रदर्शित

1 min read
Spread the love

हिमाचल निवासी प्रख्यात लेखक एस.आर. हरनोट की दो बहु चर्चित पुस्तकें….उपन्यास “नदी रंग जैसी लड़की” और कहानी संग्रह “कीलें” वाणी प्रकाशन दिल्ली द्वारा लंदन पुस्तक मेले में प्रमुखता से प्रदर्शित की गई है। हरनोट को दोनों पुस्तकें वाणी प्रकाशन ने ये पुस्तकें अंतरराष्ट्रीय अधिकार कैटलॉग के एक भाग के रूप में प्रस्तुत मेले में शामिल की है। लंदन पुस्तक मेला एक बी-2-बी बाज़ार है जिसमें वाणी ने सर्वश्रेष्ठ भारतीय साहित्य की पुस्तकों को विश्व के प्रकाशकों को पुस्तकों के साथ प्रस्तुत किया है। यह जानकारी वाणी प्रकाशन समूह की सीईओ अदिति माहेश्वरी गोयल ने लंदन से जारी एक प्रैस नोट द्वारा दी गई है। उन्होंने कहा कि एस आर हरनोट जैसे प्रख्यात लेखक को छापना वाणी प्रकाशन के लिए बड़ी बात है और हरनोट की दोनों पुस्तकें पाठकों में अत्यंत लोकप्रिय हैं।

अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला लंदन में हिमाचल प्रदेश के लेखक की पुस्तकों की प्रस्तुति हरनोट के लिए ही बड़ा सम्मान नहीं है बल्कि हिमाचल के लिए भी गौरव की बात है। उपरोक्त दोनों किताबें वाणी प्रकाशन ने वर्ष 2020 और 2022 में प्रकाशित की थी जिनके कई संस्करण निकल चुके हैं और देश के कई विश्वविद्यालयों में इन्हें पीएचडी और एमफिल शोध में शामिल किया गया है। इनकी कहानियां कई विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जा रही है। फिल्म अभिनेता और फिल्म निर्देशक आर्यन हरनोट ने कीलें कहानी पर “कील” नाम से लघु फिल्म का निर्माण किया है जिसे कई पुरस्कार मिले हैं। हाल ही में इस फिल्म की स्क्रीनिंग दादा साहब फालके अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव मुंबई में भी हुई है।

अदिति माहेश्वरी गोयल ने जानकारी दी कि वाणी प्रकाशन समूह का यह प्रयास है कि विश्व पटल पर भारतीय लेखकों को प्रस्तुत किया जाए जिनमें हरनोट भी प्रमुख हिंदी लेखक हैं।

About The Author

You may have missed