Today News Hunt

News From Truth

रेणुका के विधायक विनय कुमार बने हिमाचल विधानसभा उपाध्यक्ष, सत्तापक्ष और विपक्ष ने दी बधाई

1 min read
Spread the love


रेणुका से विधायक विनय कुमार को आज सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया। विनय कुमार तीन बार विधायक राह चुके हैं। उनके नाम का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रस्ताव किया, जिसका उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने समर्थन किया। कृषि मंत्री चंद्र कुमार और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी विनय कुमार के नाम का प्रस्ताव किया।
विनय कुमार ने विधानसभा उपाध्यक्ष चुने जाने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष का आभार जताया और कहा कि वह अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विनय कुमार को उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। जयराम ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि हिमाचल विधानसभा की उच्च परम्पराएं रही हैं और यहां होने वाली चर्चाओं का स्तर काफी ऊंचा रहा है। ऐसे में इस परिपाटी को बनाये रखना जरूरी है और इसमें विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की अहम भूमिका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उपाध्यक्ष विपक्ष को अधिक से अधिक मौका सदन में बोलने का मौका देंगे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह विनय कुमार को स्कूल और युवा कांग्रेस के समय से जानते हैं। उन्होंने कहा कि रेणुका के लोगों को आजादी के 75 सालों में पहली बार अपने विधायक को किसी संवैधानिक पद पर देखने का मौका मिला है जो इस क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विनय कुमार अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाएंगे।

About The Author

You may have missed