Today News Hunt

News From Truth

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ने मनाया 88 वां जन्मदिवस ,मुख्यमंत्री सहित प्रदेश वासियों ने दी शुभ कामनाऐं

Spread the love

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने आज अपने पिता व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के 88 वें जन्मदिवस पर हॉली लॉज से अपने निर्वाचन क्षेत्र शिमला ग्रामीण को तीन व वीरभद्र सिंह के निर्वाचन क्षेत्र अर्की को दो एम्बुलेंस व साथ में ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर भेंट किये।
विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान वीरभद्र सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए4प्रदेश के लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके पिताश्री के स्वास्थ्य में डॉक्टरों की निगरानी में लगातार सुधार हो रहा है।उन्होंने कहा की प्रदेश के लोगों के स्नेह और प्यार के लिए वह उनके आभारी है। इस दौरान उन्होंने नारकंडा एडवेंचर स्पोर्ट्स टूरिज्म एंड रेस्क्यू क्लब के प्रधान रूपेश कंवल की ओर से एक एक ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर नारकंडा,कोटगढ़, थानाधार,कुमारसैन व बड़ागांव के लिए भी भेंट किये।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी उन्हें जन्म दिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर उनके साथ जिलाध्यक्ष ग्रामीण यशवंत छाजटा,निर्मला वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा,प्रदीप वर्मा,हरीश जनारथा, वेद प्रकाश शर्मा ,सुरेश नागटा,अर्की ब्लॉक अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर,प्रदीप शर्मा,कर्मचंद, रामलाल, विक्रम,धर्मद्र के अतिरिक्त कई अन्य कार्यकर्ता थे।

About The Author

More Stories

You may have missed