Today News Hunt

News From Truth

सिकंदर का चमका मुक्कदर, कुलपति से सीधा लोकतंत्र के सबसे बड़े सदन में जाना तय,मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्तिथि में भरा राज्यसभा का नामांकन

1 min read
Spread the love

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर आसीन रहे बेहद सौम्य और शालीन स्वभाव के स्वामी प्रोफेसर सिकन्दर कुमार का देश के सबसे बड़े सदन का हिस्सा बनना लगभग तय हो गया है । प्रदेश में विश्वविद्यालय से संसद तक का सफर तय करने वाले सिकन्दर पहले व्यक्ति होंगे । डॉक्टर सिकंदर कुमार ने विधान सभा में अपना नामांकन पत्र भरा, इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, उपाध्यक्ष हंस राज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।
डॉक्टर सिकंदर कुमार विधान सभा प्रातः 10:20 पर पहुंचे जहां उनका स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा किया गया, उसके बाद डॉक्टर सिकंदर विधान सभा अध्यक्ष विपिन परमार से उनके कक्ष में मिले, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत किया।
नामांकन प्रातः 11:05 बजे भरा गया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा को राज्यसभा के चुनाव को लेकर सीट को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है इसी कड़ी में डॉक्टर सिकंदर कुमार ने नामांकन भर दिया है। उन्होंने केंद्र नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का इस चयन के लिए आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा की डॉक्टर सिकंदर कुमार एक साधारण एवं गरीब परिवार से है और अपने संघर्ष से वो इस मुकाम पर पहुंचे है। सिकंदर कुमार अनुसूचित जाति वर्ग से है और उन्होंने इस वर्ग के लिए बहुत काम किया है, वो पूर्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है।
मुख्यमंत्री ने सिकंदर को इस उपब्धिक के लिए सुभकामनाएं दी और डॉक्टर सिकंदर सगठन को मजबूत करेगे एसी कामना की।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की सिकंदर कुमार ने राज्यसभा टिकट नहीं मांगी थी अपितु पार्टी ने खुद उनका चयन किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी डॉक्टर सिकंदर कुमार को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed