Today News Hunt

News From Truth

प्रदेश मामलों के सचिव प्रभारी संजय दत्त ने पार्टी पदाधिकारियों से मीडिया के साथ सौहार्द संबंध बनाने पर दिया बल

Spread the love

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सचिव प्रभारी संजय दत्त ने कांग्रेस पदाधिकारियों से मीडिया के साथ सौहार्द संबंध बनाने व पार्टी की गतिविधियों का से ज्यादा बखान करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा है कि मीडिया की सशक्त भूमिका को कम नही आंका जा सकता।
पदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन हर्षवर्धन के साथ बैठक में संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों बारे समय समय पर मीडिया के साथ संबाद जारी रहना चाहिए।
बैठक में हर्षवर्धन के अतिरिक्त कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री उपस्थित थे। नेताओं ने प्रदेश में होने जा रहें तीन उप चुनावों को लेकर राजनैतिक गतिविधियों व मीडिया के साथ संबाद पर आपसी विचार विमर्श भी किया।उन्होंने कहा कि मीडिया के साथ बेहतर तालमेल के लिए पार्टी के अदंर नए लोगों को शामिल किया जाएगा।
संजय दत्त ने शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह से भी बैठक कर मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनाव बारे रणनीति पर आपसी चर्चा की।इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कुशल क्षेम भी पूछा।
बाद में संजय दत्त ने पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल से भी बैठक कर राजनैतिक मसलों पर चर्चा की।

About The Author

You may have missed