Today News Hunt

News From Truth

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर 23 अक्तूबर तक चुनावी प्रवास पर,पार्टी प्रत्यशियों के हक में मांगेंगे वोट

1 min read
Spread the love


उप चुनावों मे प्रचार के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर 23 अक्तूबर तक प्रदेश की विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेगे और चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेगे।
उप चुनावों के लिए स्थापि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कंट्रोल रुम ने जानकारी देते हुये कहा है कि 17 अक्तूबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फतेहपुर विधान सभा क्षेत्र में विधायक पवन काजल तथा कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया के साथ विभिन्न क्षेत्रों धौलपुर, नागर, टटवाली व पलाही में चुनावी सभाओं को सम्बोधिकत करेगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 19 व 20 अक्तूबर को अर्की विधान सभा क्षेत्र में करेगे चुनावी सभाएं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 19 व 20 अक्तूबर को अर्की विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी के साथ क्षेत्र की विभिन्न प्रचायतो में चुनावी सभाओं को सम्बाोधित करेगे।
21 अक्तूबर को प्रातः 11ः00 बजे कांग्रेस अध्यक्ष शिमला में कांग्रेस कार्यालय में कंट्रोल रुम के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेगे। इसी दिन दोपहर बाद 2ः30 बजे कांग्रेस कार्यालय में ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उप चुनावों के सन्दर्भ में समीक्षा बैठक करेगे।
22 व 23 अक्तूबर को कुलदीप सिंह राठौर जुब्बल-कोटखाई विधा सभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेगे।
22 व 23 अक्तूबर को कुलदीप सिंह राठौर जुब्बल-कोटखाई विधा सभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेगे। इस दौरान वे 22 अक्तूबर को जुब्बल-कोटखाई विधान सभा क्षेत्र के नावर क्षेत्र की पंचायतों में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ रोहड़े के विधायक मोहन लाल बा्रक्टा भी चुनाव प्रचार करेगे।
23 अक्तूबर को कांग्रेस अध्यक्ष जुब्बल-कोअक्षाई विधान सभा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर व रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा के साथ चुनावी सभाओं को सम्बोधिक करेगे। इस दौरान उनका रात्रि विश्राम हाटकोटी में रहेगा।
मण्डी लोक सभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह कल 17 अक्तूबर को मण्ज्ञी जिला के सुन्दरनगर विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न पंचायतों में चुनाव प्रचार करेगी। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता गंगू राम मुसाफिर, सोहन लाल ठाकुर, पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर व इन्य कांग्रेस नेता साथ रहेगे।

इस दिन कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह कुल्लू जिला की पार्वती घार्टी के शटगांव व लगघाटी में कांगेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के पक्ष में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेगे।

17 अक्तूबर को अर्की विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी विधान सभा के रामपुरी परगना क्षेत्र में चुनावी प्रचार करेगे।
अखिल भारतीय कांगेस कमेटी के सचिव व घुमारवीें के पूर्व विधायक राजेश धर्माणी धड़लाघाट में संजय अवस्थी के पक्ष में चुवाी सभा को सम्बोधित करेगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed