Today News Hunt

News From Truth

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छ दिवसीय प्रदेश दौरे के लिए प्रदेश पुलिस ने कसी कमर, सुरक्षा के पुख़्ता प्रबंध,

Spread the love

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 27 अप्रैल से 2 मई तक छह दिवसीय हिमाचल दौरे के लिए प्रदेश पुलिस की ओर से सभी सुरक्षा इंतजामात कर लिए गए हैं और इसके लिए पुलिस ने मास्टर प्लान भी तैयार किया है । इसी के चलते शिमला में तैनात किए जाने वाले पुलिस बल के लिए एक व्यापक और उच्च स्तरीय ब्रीफिंग का आयोजन किया गया इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शिमला और उपमहानिरीक्षक दक्षिणी परिक्षेत्र द्वारा संयुक्त रूप से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । ब्रीफिंग के दौरान बल को स्पष्ट रूप से अवगत करवाया गया कि राष्ट्रपति का यह दौरा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश पुलिस के पेशेवर कौशल ,अनुशासन और कार्य प्रणाली को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है । हर पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया ।अधिकारियों को विशेष रूप से कुछ बिंदुओं पर बल दिया गया जिसमें समन्वय और संचार को लेकर भी निर्देश दिए गए । सभी इकाइयों के बीच प्रभावी संबंध में और सतत संचार सुनिश्चित किया जाएगा ताकि किसी भी परिस्थिति में त्वरित और सटीक प्रतिक्रिया दी जा सके। वही ड्यूटी में जीरो एरर अप्रोच यानि शून्य त्रुटि ,किसी भी प्रकार की लापरवाही ,शिथिलता या असावधानी के लिए कोई स्थान नहीं होगा । सुरक्षा और प्रोटोकॉल का कठोर अनुपालन होगा हर अधिकारी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का अक्षरश पालन सुनिश्चित करेगा वहीं जनसंपर्क और व्यवहार को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए हैं पुलिस की छवि को सुदृढ़ बनाने के लिए आम जन और आगंतुकों के साथ विनम्र, सहयोगात्मक और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं । अपने संबोधन में उपमहानिरीक्षक दक्षिणी परिक्षेत्र ने कहा कि उच्च प्रोफाइल दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस की कार्य कुशलता और अनुशासन पूरे देश के समक्ष प्रस्तुत होगी इसलिए हर अधिकारी को लीडिंग फ्रॉम द फ्रंट की भावना के साथ काम करते हुए एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करना होगा शिमला की पुलिस अधीक्षक ने सभी तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्व को सूक्ष्म स्तर पर अध्ययन करें और हर परिस्थिति के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति का प्रभावित ढंग से सामना किया जा सके । इस मौके पर उपस्थित पुलिस बल ने पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प दोहराया । प्रदेश पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति के दौरे को पूरी तरह से सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस मौके को अपने पेशेवर उत्कृष्ट प्रदर्शन के रूप में देखती है

About The Author