Today News Hunt

News From Truth

न्यू शिमला थाना के तहत आने वाले क्षेत्र से लापता दो नाबालिगों को पुलिस ने पंजाब से खोज निकाला, किया परिवार के हवाले

Spread the love

न्यू शिमला थाना में 12 और 17 वर्ष के दो नाबालिकों की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है अपने सूत्रों और तकनीक का इस्तेमाल करते हुए न्यू शिमला पुलिस ने इन दोनों नाबालिकों को पंजाब अमृतसर से बरामद किया है जानकारी के मुताबिक यह दोनों नाबालिक घर से घूमने के उद्देश्य से बिना बताए निकल गए जिसके चलते घर वालों ने उनकी गुमशुदी की का मामला दर्ज किया था गुमशुदगी की रिपोर्ट रिपोर्ट के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सुयोजित ढंग से समन्वित प्रयास किया जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस ने इन दोनों को स्वर्ण मंदिर अमृतसर से बरामद किया बाद में सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पुलिस ने इन दोनों नाबालिकों को उनके परिवार के हवाले कर दिया

About The Author