Today News Hunt

News From Truth

कॉंग्रेस की मजबूती और नगर निगम मंडी में पार्टी प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित करने का प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने किया आह्वान

1 min read
Spread the love

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने लोगों से कांग्रेस को मजबूत करने और नगर निगम मंडी में कांग्रेस प्रत्यशियों को अपना मत देने का आह्वान करते हुए कहा कि मंडी शहर और इसमें शामिल किए गए सभी ग्रामीण क्षेत्रों के एक समान विकास के लिए नगर निगम मंडी में कांग्रेस का काबिज होना बहुत ही जरूरी है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केवल सराज और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र को ही प्रमुखता दी रहें है।उन्होंने कहा कि मंडी मुख्यालय के साथ साथ बल्ह विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी हो रही है और इस अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर नगर निगम के इन चुनावों में भाजपा को करारी शिकस्त देनी है।
आज बल्ह विधानसभा क्षेत्र के
वार्ड नंबर 14 और 15 में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए राठौर ने कहा कि कांग्रेस के समय मे बल्ह विधानसभा क्षेत्र का जो विकास हुआ था आज वह वही ठहर गया है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस क्षेत्र के साथ साथ मंडी शहर के साथ विकास के मामलें में सौतेला व्यवहार कर रहें है।उन्होंने कहा कि आज भाजपा अंदरूनी कलह से गुजर रही है इसका असर मंडी के साथ साथ प्रदेश के अन्य जिलों कांगड़ा, शिमला,सोलन पर भी पड़ा है।उन्होंने कहा कि नगर निगम के इन चुनावों में कांग्रेस के प्रति भारी उत्साह है और कांग्रेस इन चारों नगर निगमों में शानदार जीत हासिल करेगी।
विधायक विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केवल मंडी जिला के दो ही क्षेत्रो जिसमें एक उनका अपना निर्वाचन क्षेत्र सिराज है और दूसरा उनके परम मित्र महेंद्र सिंह का धर्मपुर निर्वाचन क्षेत्र है को ही प्राथमिकता दी जा रही है।उन्होंने कहा कि रोजगार के मामले में भी प्रदेश के अन्य सभी जिलों के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस अन्याय और भेदभाव के खिलाफ एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर करना है।
इस अबसर पर पूर्व मंत्री कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने भी अपने सम्बोधन में ।मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बल्ह के लोगों के साथ सरकार ने बहुत बड़ा धोखा किया है।उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में शुरू हुई इस क्षेत्र की विकास योजनाओं को अधर में लटका दिया गया है।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लिए सरकार ने घोषणाएं तो बहुत की है पर धरातल पर कुछ नही हुआ है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed