Today News Hunt

News From Truth

उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी मामले में कांग्रेस का प्रदेश व्यापी मौन प्रदर्शन, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष की अगुवाई में राजभवन के बाहर भी किया मौन विरोध

1 min read
Spread the love

उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई घटना के विरोध में कांगेस पार्टी द्वारा आज देशभर में मौन प्रदर्शन किया गया। राजधानी शिमला में भी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में राजभवन के बाहर मौन प्रदर्शन किया गया। आज सुबह 10 बजे से एक बजे तक कांग्रेस नेता व कार्याकर्ता मौन पर बैठे।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मीडिया से बात करते हुये कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का हरसम्भव प्रयास कर रही है। उन्होने कहा कि उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या में मुख्य आरोपी को सरकार बचाने में लगी है। एक केन्द्रीय मंत्री का बेटा जो इस हत्याकांड में शामिल है, उसे बचाने के सरकार का पुरा संरक्षण मिल रहा है।  
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्रीय गुह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और उनके पुत्र सहित इस प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों की तुरत गिरफतारी सुनिश्चित की जाये। इस मौके पर विधायक कर्नल धनीराम शांडिल मोहन लाल बा्रक्टा के अतिरिक्त कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, जिला शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेन्द्र चैधरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव हरि कृश्ण हिमराल, आनन्द कौशल, प्रदीप वर्मा, इन्दरजीत सिंह, बेद प्रकाश ठाकुर, सत्यजीत नेगी, बलदेव ठाकुर, यशपाल तनाईक, पार्षद कुसुम ठाकुर, नरेन्द्र ठाकुर, दिवाकर दत्त शर्मा कंवर नरेन्द्र सिंह, रोशन ठाकुर, भुपेन्द्र कंवर, राजेश वर्मा, संजय ठाकुर, शान्ता राजटा, बनीता वर्मा, आरती निर्मोही, दिक्षा सिघा समेत महिला कांगेस, युवा कांग्रेस, सेवादल व एन0 एस0यू0 आई के कार्यकर्ता शामिल हुये।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *