Today News Hunt

News From Truth

ज़िला किन्नौर की सभी दस ज़िला परिषद की सीटों पर अपने प्रत्याशी उतरेगा ज़िला किन्नौर आज़ाद संगठन, दिलचस्प होगा मुकाबला

Spread the love

ज़िला किन्नौर आजाद संगठन के तेज़तर्रार नेता व पूर्व भाजपा विधायक तेजवंत सिंह नेगी की अध्यक्षता में जिला किन्नौर के आजाद संगठन के कार्यकर्ताओं की एक बैठक रिकांगपीओ के PWD विश्राम गृह में आयोजित हुई । बैठक में आगामी पंचायती चुनावों को ले कर चर्चा हुई जिसमें आजाद उम्मीदवार के कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से किन्नौर के सभी दस जिला परिषद वार्ड में जिला परिषद प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया ।

तेजवंत नेगी ने बताया कि अभी केवल ज़िला परिषद के प्रत्याशियों को लेकर फैसला लिया गया है और संगठन अगली बैठक में पंचायत प्रधान और बीडीसी प्रत्याशी पर भी विचार करेगा ।

आज़ाद संगठन को मिल रहे जनसमर्थन से पूर्व विधायक तेजवंत नेगी काफी उत्साहित है । ज़िला आज़ाद संगठन के सभी ज़िला परिषद सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा से यहां मुकाबला जहां त्रिकोणीय हो गया है वहीं दिलचस्प भी हो जाएगा ।

About The Author