Today News Hunt

News From Truth

ऊना ज़िला में दुःखद घटना आई सामने,गोबिंद सागर झील में डूबने से सात लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुःख

Spread the love

जिला ऊना की गोविंद सागर झील में 7 पर्यटकों की डूबने की दुखद घटना सामने आई है जानकारी के मुताबिक 11 पर्यटकों का एक ग्रुप यहां गोविंद सागर झील के किनारे घूम रहा था और वह गोविंद सागर झील में उतर गए जिनमें से सात लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोगों को पुलिस और गोताखोरों की टीम निकालने में सफल रही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है और और सभी मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ऊना जिले के अन्दरोली में गोबिंद सागर झील में सात लोगों के डूबने की घटना पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी डूबने वाले लोगों के शव गोताखोरों द्वारा निकाल लिए गए हैं।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
.

About The Author

You may have missed