शिमला के संजौली में 15 वर्षीय छात्रा के ऊपर पत्थर फैंकने वाला 25 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जुटी जांच में
थाना संजौली में एफआईआर संख्या 20/2026 दिनांक 21/04/2026, धारा 109, 64, 62, 78, 126(2), 115(2) बीएनएस तथा धारा 18 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज की गई । यह मामला जांच अधिकारी, थाना संजौली की रुक्का रिपोर्ट पर दर्ज हुआ था।जिसमें पीड़िता उम्र 15 वर्ष, जब दोपहर स्कूल से घर लौट रही थी, तो एक लड़के ने उस पर पत्थर से वार किया जिससे वह घायल होकर गिर गई। जो पीड़िता की चिकित्सकीय जांच पूरी की गई।
पुलिस टीम द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़कर उससे पूछताछ जारी रखी और आरोपी Akshay Thakur s/o Sh Madan Thakur, resident of Dhalli Shimla , Age 25 years, को गिरफ्तार किया गया जो मामले में जांच हर पहलू पर जारी है।
