शिमला पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपए के मादक पदार्थ (एलएसडी )के साथ शिमला के बीसीएस से एक युवक व एक युवती को किया गिरफ्तार, पुलिस जुटी आगामी जांच में
शिमला पुलिस की नशे के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी है इसके अंतर्गत पुलिस थाना न्यू शिमला में अभियोग संख्या 14/2026 दिनांक 10.03.2026 अधीन धारा 22 व 29 ND&PS Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा हिम निवास, BCS शिमला में दबिश दी गई, जहां संदीप शर्मा पुत्र स्वर्गीय श्री शिव राम शर्मा, तहसील धर्मकोट, जिला मोगा, पंजाब उम्र 40 वर्ष और प्रिया शर्मा पुत्री स्वर्गीय श्री अनिल शर्मा निवासी गांव व डाकघर ददाहू, जिला सिरमौर (उम्र 26 वर्ष) के कब्जे से 562 स्ट्रिप्स (स्टैम्प साइज) LSD, कुल वजन 11.570 ग्राम बरामद की गई।

एनडीपीएस अधिनियम के तहत LSD की Commercial मात्रा की श्रेणी 0.1 ग्राम से अधिक है जिसमे 20 वर्ष की सज़ा का प्रावधान है ।अभियोग मे पुलिस टीम द्वारा लगभग 11.5 ग्राम LSD बरामद की गई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है।
प्रारंभिक जाँच मे सामने आया है कि आरोपी संदीप शर्मा पिछले 10 साल से LSD की तस्करी कर रहा है और पूछताछ के दौरान ये बात भी सामने आई है कि इसके खिलाफ पूर्व मे भी 33 gm चिट्टे का मुक़दमा दर्ज है ।
अभियोग मे आगामी अन्वेषण जारी है।शिमला पुलिस द्वारा इस वर्ष एनडीपीएस एक्ट के अतर्गत 73 मुकदमे दर्ज कर 136 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से 12 व्यक्तियों को बाहरी राज्यों जैसे पंजाब,हरियाणा,उत्तर प्रदेश,बिहार,भारत नेपाल बॉर्डर आदि से backward linkage मे गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त PIT NDPS के अंतर्गत पिछले 45 दिनों मे 30 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
