Today News Hunt

News From Truth

शिमला में चिट्टे की तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो अलग-अलग जगह दबिश देकर 15 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

ज़िला शिमला में नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिमला पुलिस की स्पेशल सैल टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना बालुगंज के अंतर्गत टीम ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 15 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है और तीन तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है।

10 सितंबर को स्पेशल सैल शिमला की टीम एमएलए क्रॉसिंग के पास गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति बाहरी राज्य से नशीले पदार्थ की खेप लेकर सांगटी क्षेत्र में सप्लाई करने आ रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालुगंज चौक से सांगटी रोड पर नाकाबंदी की। चेकिंग के दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई, तो सह-चालक सीट के मैट के नीचे छिपाकर रखे पॉलीथीन के लिफाफे से 7.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

इस मामले में शिवराजन धीमान उर्फ शिबू (निवासी समरहिल, शिमला) और गुलशन कुमार उर्फ गोलू (निवासी घुमारवीं, बिलासपुर) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बालुगंज थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 (अभियोग संख्या 187/2026) के तहत मामला दर्ज किया है।

वहीं एक दूसरी कार्रवाई में 11 सितंबर को स्पेशल सैल की टीम ने शोघी चौकी के समीप सोलन की ओर से आ रही एक बस को चेकिंग के लिए रोका। बस की तलाशी के दौरान 25 वर्षीय नीरज कुमार (पुत्र रमेश चंद, निवासी अर्की, जिला सोलन) के कब्जे से 7.5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी नीरज कुमार के खिलाफ पुलिस थाना बालुगंज में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 (अभियोग संख्या 189/2026) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आगामी कार्रवाई पुलिस के अनुसार तीनों गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है। मामले की आगामी जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीले पदार्थों की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे बेचा जाना था।

About The Author

You may have missed