Today News Hunt

News From Truth

शिमला ज़िला पुलिस ने मार्च माह में अब तक नशा तस्करों की तोड़ी कमर,18 मामलों में 30 गिरफ्तार और बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों को किया जब्त

Spread the love

जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ मार्च महीने में जबरदस्त अभियान चलाया । अपने इस अभियान ने ज़िला पुलिस ने आधा मार्च बीतने से पहले ही सिर्फ 12 मार्च तक 18 मामले दर्ज किए, 30 आरोपी गिरफ्तार किए, 1 किलो 46 ग्राम चरस , 122 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 11.570 ग्राम एलएसडी बरामद कर नशा तस्करों की कमर तोड़ने का काबिले तारीफ काम किया है ।
जिला पुलिस शिमला द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इन अभियोगों का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है—

  1. पुलिस थाना झाखड़ीअभियोग संख्या: 19/2026 दिनांक 01.03.2026धारा: 20 ND&PS Actआरोपी:राम दास (57 वर्ष), निवासी गाँव नवारा, डाकघर ज्यूरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला।बरामदगी: 148 ग्राम चरसस्थिति: आरोपी न्यायिक हिरासत में है।
  2. पुलिस थाना बालुगंजअभियोग संख्या: 33/2026 दिनांक 01.03.2026धारा: 21 ND&PS Actआरोपी:भिश्वा सैन उर्फ भीषु (33 वर्ष), निवासी हीरानगर, शिमला।बरामदगी: 2.040 ग्राम चिट्टास्थिति: आरोपी को धारा 35(3) BNSS के नोटिस पर पाबंद किया गया है।
  3. पुलिस थाना बालुगंजअभियोग संख्या: 35/2026 दिनांक 01.03.2026धारा: 21, 29 ND&PS Actआरोपी:क्षितिज कमल (23 वर्ष), निवासी नमानों, तहसील ठियोग, जिला शिमला।चंदेल कुमार (29 वर्ष), निवासी सगोफा, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू।बरामदगी: 8.810 ग्राम चिट्टास्थिति: दोनों आरोपी 16.03.2026 तक न्यायिक हिरासत में हैं।
  4. पुलिस थाना कुमारसैनअभियोग संख्या: 17/2026 दिनांक 01.03.2026धारा: 20 ND&PS Actआरोपी:पंकज कुमार (35 वर्ष), निवासी बताड़ी, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला।बरामदगी: 67.90 ग्राम चरसस्थिति: आरोपी को धारा 35(3) BNSS के नोटिस पर पाबंद किया गया है।
  5. पुलिस थाना कुमारसैनअभियोग संख्या: 18/2026 दिनांक 02.03.2026धारा: 20 ND&PS Actआरोपी:राजेश कुमार (47 वर्ष), निवासी हवाणा, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर।बरामदगी: 562 ग्राम चरस
  6. पुलिस थाना चिरगांवअभियोग संख्या: 19/2026 दिनांक 03.03.2026धारा: 21, 25 ND&PS Actआरोपी:रंजीत (31 वर्ष), निवासी कंठाली, तहसील चिरगांव, जिला शिमला।बरामदगी: 11.62 ग्राम चिट्टा/हेरोइनवाहन: HP10B-2669स्थिति:
  7. पुलिस थाना सदर शिमलाअभियोग संख्या: 14/2026 दिनांक 04.03.2026धारा: 21 ND&PS Actआरोपी:भूपेंद्र कुमार (35 वर्ष), निवासी चलावग, डाकघर बलदेयाँ, जिला शिमला।बरामदगी: 6.350 ग्राम चिट्टा/हेरोइनस्थिति:
  8. पुलिस थाना सदर शिमलाअभियोग संख्या: 15/2026 दिनांक 05.03.2026धारा: 21 ND&PS Actआरोपी:बलजिंदर सिंह (28 वर्ष), निवासी अमरकोट, जिला तरनतारण, पंजाब।लवप्रीत सिंह (23 वर्ष), निवासी अमरकोट, जिला तरनतारण, पंजाब।बरामदगी: 5.990 ग्राम चिट्टा/हेरोइन
  9. पुलिस थाना सदर शिमलाअभियोग संख्या: 16/2026 दिनांक 05.03.2026धारा: 21, 29 ND&PS Actआरोपी:हरप्रीत सिंह (30 वर्ष), निवासी SAS नगर (मोहाली), पंजाब।हरजोत सिंह (33 वर्ष), निवासी लुधियाना, पंजाब।बरामदगी: 10.310 ग्राम चिट्टा/हेरोइन
  10. पुलिस थाना बालुगंजअभियोग संख्या: 38/2026 दिनांक 08.03.2026धारा: 21, 29 ND&PS Actबरामदगी: 4.560 ग्राम चिट्टा/हेरोइनआरोपी:मोहित (22 वर्ष), निवासी रामपुरी, तहसील जुब्बल, जिला शिमला।विपुल (25 वर्ष), निवासी डीम, तहसील जुब्बल, जिला शिमला।स्थिति: दोनों आरोपियों को धारा 35(3) BNSS के नोटिस पर पाबंद किया गया है।
  11. पुलिस थाना बालुगंजअभियोग संख्या: 39/2026 दिनांक 08.03.2026धारा: 21, 29 ND&PS Actबरामदगी: 6.470 ग्राम चिट्टा/हेरोइनआरोपी:दीपू (30 वर्ष), निवासी घोड़ा चौकी, शिमला।करन सिंह (30 वर्ष), निवासी फॉरेस्ट कॉलोनी, चक्कर, शिमला।वाहन: HP63C-8457 (Swift)स्थिति: दोनों आरोपियों को धारा 35(3) BNSS के नोटिस पर पाबंद किया गया है।
  12. पुलिस थाना नेरवाअभियोग संख्या: 08/2026 दिनांक 10.03.2026धारा: 20 ND&PS Actबरामदगी: 268 ग्राम चरसआरोपी:सूरज रावत (22 वर्ष), जिला उत्तरकाशी, उत्तराखंड।शिवम रावत (23 वर्ष), देहरादून, उत्तराखंड।वाहन: Scooty UK14H-8376स्थिति: दोनों आरोपी रिमांड पर हैं।
  13. पुलिस थाना न्यू शिमलाअभियोग संख्या: 14/2026 दिनांक 10.03.2026धारा: 22, 29 ND&PS Actबरामदगी: 562 स्ट्रिप (स्टाम्प साइज), कुल वजन 11.570 ग्राम LSDआरोपी:संदीप शर्मा (40 वर्ष), BBMB कॉलोनी सुंदरनगर, जिला मंडी।प्रिया शर्मा (26 वर्ष), ददाहू, तहसील रेणुका, जिला सिरमौर।सप्लायर आरोपी नेविल हैरिसन गुरुग्राम से गिरफ्तार और अभी छ दिन की पुलिस हिरासत में है।
  14. पुलिस थाना सदर शिमलाअभियोग संख्या: 18/2026 दिनांक 10.03.2026धारा: 21 ND&PS Actबरामदगी: 2.180 ग्राम चिट्टा/हेरोइनआरोपी:साहिल जिनवाल (29 वर्ष), रुलदुभट्टा, लक्कड़ बाजार, शिमला।स्थिति: आरोपी को धारा 35(3) BNSS के नोटिस पर पाबंद किया गया है।
  15. पुलिस थाना कुमारसैनअभियोग संख्या: 20/2026 दिनांक 12.03.2026धारा: 21, 29 ND&PS Actबरामदगी: 12.36 ग्राम चिट्टा/हेरोइनआरोपी:राहुल लारजु (27 वर्ष), बौन्डा, तहसील रामपुर, जिला शिमला।शुभम खन्ना (31 वर्ष), ढेऊ, डाकघर सरहान, तहसील रामपुर।विकास मिन्ज (26 वर्ष), जिला सुंदरगढ़, ओडिशा।
  16. पुलिस थाना जुब्बलअभियोग संख्या: 14/2026 दिनांक 12.03.2026धारा: 21, 25, 29 ND&PS Actबरामदगी: 44.15 ग्राम चिट्टा/हेरोइनआरोपी:संदीप सिंह (26 वर्ष), गुरु हरसहाय, पंजाब।अमनप्रीत कौर (29 वर्ष), गुरु हरसहाय, जिला फिरोजपुर, पंजाब।
  17. पुलिस थाना रोहड़ूअभियोग संख्या: 25/2026 दिनांक 12.03.2026धारा: 21, 25, 29 ND&PS Actबरामदगी: 0.72 ग्राम चिट्टा/हेरोइनआरोपी:दलीप सिंह (53 वर्ष) तथा पृथ्वी राज (53 वर्ष), निवासी झकनोटी, तहसील चिरगांव, जिला शिमला।वाहन: HP10C-4109स्थिति: आरोपियों को धारा 35(3) BNSS के नोटिस पर पाबंद किया गया है।
  18. पुलिस थाना चिड़गांव की टीम ने कार्यवाही करते हुए ललित कुमार उर्फ बन्नी पुत्र श्री सुरेन्द्र कुमार निवासी गांव सुन्धा-भोंडा, डाकघर व तहसील चिड़गांव, जिला शिमला, उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 5.90 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस थाना चिड़गांव में FIR No. 21/2026 दिनांक 12.03.2026 धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दिनांक 16.03.2026 तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव कुमार का कहना है कि जिला पुलिस शिमला द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

You may have missed