Today News Hunt

News From Truth

बाहरी राज्य के नक्शे कदम पर चली देवभूमि की राजधानी, शिमला के संजौली में नाबालिग से छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग पर भारी हंगामा, आरोपी पुलिस हिरासत में

Spread the love

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली उपनगर में गत दिनों बहुचर्चित मस्जिद विवाद मामले में सुर्खियों में रही मोहम्मद सलीम की वह दुकान एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है । इस बार मामला बेहद गंभीर संगीन और शर्मसार कर देने वाला है ।आरोप है इस दुकान में एक युवक द्वारा 15 वर्षीय एक नाबालिक की निजी वीडियो के नाम पर उसे ब्लैकमेल किया गया और गलत तरीके से छूने के साथ-साथ उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई । इस संगीत मामले की बाकायदा न्यू शिमला स्थित महिला थाना में शिकायत दर्ज की गई । इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी जन-आक्रोश फैल गया और शनिवार को स्थानीय लोगों तथा एक सामाजिक संगठन ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

​पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति ने पहले उसका एक वीडियो बनाया। इसके बाद वह उस वीडियो के दम पर पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग को अपनी दुकान पर बुलाया और वहां उसके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ (अवांछित स्पर्श) करने का प्रयास किया।

​कार्रवाई में देरी पर भड़का आक्रोश

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के परिजनों ने महिला थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई थी। हालांकि, परिजनों और स्थानीय संगठन ‘देवभूमि संघर्ष समिति’ का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया।

​पुलिस की इस कथित सुस्ती से नाराज देवभूमि संघर्ष समिति के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शनिवार को संजौली की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने बाजार में चक्काजाम किया, नारेबाजी की और आरोपी को पकड़कर सड़क पर घुमाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान पीड़िता ने भी आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

​देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक विजय शर्मा ने मीडिया को बताया कि उन्होंने पुलिस प्रशासन को कार्रवाई के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। निर्धारित समय सीमा के भीतर गिरफ्तारी न होने के कारण जनता को कानून व्यवस्था बनाए रखने और न्याय की मांग के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने मांग की कि नाबालिगों से जुड़े ऐसे संवेदनशील मामलों में पुलिस को तुरंत कदम उठाने चाहिए।

​हंगामे और बढ़ते तनाव की सूचना मिलते ही संजौली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसे थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

​स्थानीय पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता के बयानों व साक्ष्यों के आधार पर कानून के मुताबिक आगे की सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

About The Author

You may have missed