Today News Hunt

News From Truth

युवा विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा और वामदलों को एक साथ दिया करारा झटका- वर्तमान ज़िला परिषद सदस्य और एक पूर्व उपप्रधान ने थामा कांग्रेस का हाथ

Spread the love

बसंतपुर वार्ड से वाम विचारधारा के निर्दलीय जिला परिषद सदस्य चुन्नी लाल व जुन्गा वार्ड से भाजपा समर्थित जिला परिषद चुनाव लड़ चुकी महिला मोर्चा की पदाधिकारी बाघी पंचायत की पूर्व उप प्रधान मीना शर्मा आज कांग्रेस में शामिल हो गए।उन्होंने विधायक विक्रमादित्य सिंह पर अपना पूर्ण विश्वास जताते हुए हॉली लॉज में कांग्रेस का दामन थाम लिया।
विक्रमादित्य सिंह ने इन दोनों का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि चुन्नी लाल व मीना शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने से उन्हें मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करते है।कार्यकर्ता ही उनकी असली ताकत है और इसी ताकत के बल पर वह अपने क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास कर रहें है।उन्होंने कहा कि इन दोनों के पार्टी में शामिल होने से उनके अनुभव से उनके क्षेत्रो में लोगों की समस्याओं को दूर करने में सहायता मिलेगी।
इस दौरान उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा,ललित शर्मा,बलबीर बबलू,रामलाल शर्मा, नरेश कुमार, देश राज,कवींद्र कवंर,गरिश शर्मा, धर्मेंद्र वर्मा व कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

About The Author

You may have missed