Today News Hunt

News From Truth

कांग्रेस ने सेना में अग्निवीर भर्ती मामले में युवाओं के रोष पर जताई चिंता,कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सेना में पूर्व की तरह भर्ती करने की दी सरकार को सलाह

Spread the love

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने देश प्रदेश में सेना के अग्निवीर भर्ती पर बढ़ते युवाओं के रोष पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि सरकार को इसे अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न नही बनाना चाहिए।उन्होंने कहा है कि देश व प्रदेश हित मे देश की भावना के अनुरूप इसे रद्द करते हुए पूर्व में निर्धारित नियमों के अनुसार ही सेना में कोई भी भर्ती की जानी चाहिए।
प्रतिभा सिंह ने एक बयान में आज यहां कहा कि सेना में चार सालों के लिये अग्निपथ योजना न तो देश हित मे ही है और न ही सेना के हित मे है।उन्होंने कहा कि कठोर परिश्रम के बाद जब भी कोई सेना में भर्ती होता है तो उसे चार साल तो सेना के पशिक्षण में ही लग जाते है,ऐसे में उसे इस नई योजना के तहत सेना से सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा तो कोई भी युवा सेना में अपनी उपयोगिता सिद्ध नही कर पायेगा। इससे उसके सेना के प्रति मनोबल के उत्साह में भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है आज देश मे सेनाबलो को ओर सुदृढ करने की आवश्यकता है।देश की आंतरिक सुरक्षा बाहरी सुरक्षा में सेना का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहता है।उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती कोई रोजगार के उद्देश्य से ही नही,देशभक्ति के जज्बे के साथ होती है,इसलिए युवाओं में इस जज्बे को किसी भी प्रकार से कम करने की कोई कोशिश नही की जानी चाहिए।
प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार से इस योजना पर पुनः विचार करते हुए इसे देश व सेना हित मे इसे रद्द करने की मांग की है।

About The Author

You may have missed