मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम करने का किया आग्रह
1 min readमुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से पार्टी को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से काम करने का आग्रह किया। वे आज धर्मशाला में मंडल मिलन कार्यक्रम के तहत इंदौरा, भटियात और शाहपुर के भाजपा मंडलों के साथ आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे ।
मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से प्रसार सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया ताकि लोग राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, विधायक भाटियात विक्रम जरयाल, प्रदेश भाजपा महासचिव त्रिलोक कपूर और त्रिलोक जमवाल, तीनों मंडलों के मंडल अध्यक्ष सहित अन्य लोग मौजूद थे।