प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिमी अग्निहोत्री का अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन, परिवार और परिजनों सहित उपमुख्यमंत्री के समर्थक सदमे में

बीती रात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिमी अग्निहोत्री का दुःखद निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को सिमी अग्निहोत्री की तबीयत खराब हुई। उन्हें उपचार के लिए चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था लेकिन कुराली के समीप उनका निधन हो गया।