चैलचौक शिकारी माता मंदिर जासन का पुजारी निकला हवस का पुजारी, बिलासपुर की एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज
1 min read
पुलिस थाना गोहर में बिलासपुर जिला की एक महिला ने मंदिर के पुजारी के खिलाफ अश्लील हरकतें करने की शिकायत दर्ज़ करवाई है। महिला ने बताया कि 20 दिसंबर को वह पूजा करवाने के लिए अपने मासड़ (मौसा) के साथ दिन के समय शिकारी माता मंदिर जासन में गई थी। जहां पुजारी ने महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की।
पीड़ित महिला ने बताया कि पुजारी ने पहले मंदिर में पूजा करवाई और पुजा करने के दौरान उसे मंदिर के साथ वाले कमरे में जाने को कहा। पुजारी के आदेश पर पीड़ित महिला उसके कहे अनुसार साथ वाले कमरे में चली गई। जहां पर पुजारी ने महिला के साथ अश्लील हरकतें की।
पुजारी का घिन्नौना रूप देख आकर पीड़ित महिला घबरा गई और उसे धक्का देकर और कमरे से बाहर भाग गई। महिला ने पूरी घटना के बारे गोहर पुलिस को लिखित में शिकायत दी है। गोहर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिला की शिकायत पर 354 आईपीसी में एफआईआर दर्ज कर ली है। पूरी घटना की जानकारी महिला ने लिखित में गोहर थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस अधीक्षक मण्डी शालिनी अग्निहोत्री ने शिकायत दर्ज होने की पुष्टि की है व मामले को लेकर जांच जारी है।