Today News Hunt

News From Truth

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया झूठ का पुलिंदा, मोदी की गारंटी को बताया जनता के विश्वास की गारंटी

1 min read
Spread the love

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कांग्रेस द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र और पांच न्याय, 25 गारंटी के ऊपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज कांग्रेस पर कोई विश्वास नहीं करता और इनका घोषणा पत्र सिर्फ़ झूठे दावे-वादों का पुलिंदा मात्र है। देश में आज सिर्फ एक ही गारंटी चलती है और वह है मोदी की गारंटी।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि “ कांग्रेस का घोषणा पत्र सिर्फ़ झूठे दावों-वादों का पुलिंदा मात्र है। कांग्रेस ने 60 सालों में देश को सिर्फ़ छला है और इसी वजह से अब जनता इनके बहकावों में नहीं आने वाली है। इनके पूरा का पूरा घोषणा पत्र उनके मौजूदक क्रियाकलापों के विपरीत है। महिला न्याय की बात करने वाली कांग्रेस के शीर्ष से लेकर गली के नेता आये दिन महिलाओं के बारे में कैसी अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं ये किसी से छिपा नहीं है।न्याय पत्र लाने वाली कांग्रेस ये क्यों नहीं बताती कि पिछले 7 दशक में देश के साथ सबसे ज़्यादा अन्याय करने वाली कांग्रेस पार्टी ही है। इनके किए घोटाले, दिए अत्याचार, थोपे आपातकाल को देश आज भी नहीं भूला है। जैसे देश की निगाहों में कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है उसी तरह इनका घोषणा पत्र भी सिर्फ़ खोखली बातों का पुलिंदा है”

आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा” भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है। वहीं कांग्रेस सिर्फ कहती है, करती कुछ नहीं। हमने कहा था जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 से हटाएंगे, हटाया। हमने कहा था सीएए लागू करेंगे, लागू किया। हमने कहा था राम मंदिर बनाएंगे, राम मंदिर भी बनाया, हमने कहा था ट्रिपल तलाक हटाएंगे, हटाया। इन्होंने कर्नाटक और हिमाचल में जो गारंटी दी उसे पूरा नहीं कर पाए जिसके कारण इनके खुद के विधायक आज इनको छोड़कर जा रहे हैं।”

कांग्रेस की नौकरी गारंटी पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने बताया कि पिछले 1 वर्ष में मोदी सरकार ने 10 लाख सरकारी नौकरियां दी हैं। वहीं अगर ईपीएफओ का डाटा देखा जाए तो पिछले 6 वर्षों में 7 करोड़ 60 लाख से ज्यादा लोग रजिस्टर हुए हैं। 30 करोड़ से ज्यादा e-श्रम कार्ड दिए गए हैं।”

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि” कांग्रेस 60 वर्षों तक देश पर राज करती रही और सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन गरीबी नहीं हटी आज एक गरीब मां के बेटे ने देश के 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। 80 करोड़ गरीबों को नि:शुल्क राशन, 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ गरीबों को घर, 10 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला कनेक्शन, 14 करोड़ से ज्यादा लोगों को नल से जल, 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य का खर्च आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने दिया है।”

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस कहती है कि लोकतंत्र खत्म हो रहा है पर असल में लोकतंत्र नहीं सनातन विरोधी खत्म हो रहे हैं। आज लोकतंत्र नहीं बल्कि भ्रष्टाचार और कट मनी खत्म हो रहा है। लोकतंत्र तो भाजपा के राज्य में मजबूत हुआ है। जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव हुए। इमरजेंसी लगाने वाली पार्टी लोकतंत्र बचाने की बात करती है तो हास्यास्पद लगता है”

About The Author

You may have missed