शिमला के कुमारसेन से गुम हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद, परिजनों को सौंपकर शुरू की आगामी जांच
जिला शिमला पुलिस के अंतर्गत पुलिस थाना कुमारसैन को एक शिकायत प्राप्त हुई थी कि 17 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना कुमारसैन में अभियोग संख्या 40/2026 दिनांक 27 मई 2026 को धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर तलाश एवं पूछताछ शुरू की। पुलिस की त्वरित, संवेदनशील और समन्वित कार्यवाही के चलते नाबालिग लड़की को मात्र 24 घंटे के भीतर 28 मई 2026 को कोटगढ़ क्षेत्र के जरोल से सकुशल बरामद कर लिया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाबालिग लड़की बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। पुलिस की तत्परता और सक्रियता के कारण उसे सुरक्षित ढूंढ लिया गया, जो जिला शिमला पुलिस की जनसुरक्षा एवं संवेदनशील पुलिसिंग के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
पुलिस द्वारा मामले में आगामी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, जिसमें मेडिकल परीक्षण एवं बयान दर्ज करने जैसी औपचारिकताएं शामिल हैं। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद नाबालिग लड़की को उसके परिजनों एवं अभिभावकों के सुपुर्द किया जाएगा।
