Today News Hunt

News From Truth

शिमला के भट्टाकुफर में व्यक्ति ने लगाया फंदा, दुधमुंहे बच्चे के साथ पत्नी काम से गई थी बाहर, तब तक खत्म की इहलीला, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love


राजधानी शिमला के ढली थाना क्षेत्र के तहत भट्टाकुफर इलाके में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।

घर पर अकेला था व्यक्ति

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 मई 2026 को ढली थाना में सूचना मिली कि भट्टाकुफर स्थित ‘हरिओम भवन’ में एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक अपनी पत्नी और एक वर्षीय बच्चे के साथ वहां रहता था। घटना के समय उसकी पत्नी और बच्चा किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने व्यक्ति को फंदे से लटका हुआ पाया। इसके तुरंत बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

परिजनों ने नहीं जताया कोई संदेह

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी (IGMC) शिमला भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस का बयान: प्रारंभिक पूछताछ के दौरान मृतक के परिजनों ने किसी भी तरह का कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस ने धारा 194 BNSS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

About The Author