Today News Hunt

News From Truth

शिमला के चौपाल में बागवान फलों की जगह कर रहे हैं नशे की खेती, सेब के बगीचे में लहसुन के बीच उगाई जा रही थी अफीम, पुलिस ने दबोचा, 163 पौधे बरामद

Spread the love

प्रदेश में नशा तस्करी और अवैध खेती के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिमला जिला की चौपाल पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक सेब के बगीचे से अफीम के 163 अवैध पौधे बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

​गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड

​मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना चौपाल की एक टीम इलाके में गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि तहसील चौपाल के गांव क्यारी (थापल) का रहने वाला लच्छम सिंह (पुत्र सूरत सिंह) अपने सेब के बगीचे में कानूनन जुर्म होने के बावजूद अफीम की खेती कर रहा है।

​लहसुन की फसल के बीच छुपाकर लगाए थे पौधे

​सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए स्थानीय पटवारी और स्वतंत्र गवाहों को साथ लिया और बताए गए स्थान पर छापेमारी की। जब पुलिस ने बगीचे का निरीक्षण किया, तो वहां सेब के पेड़ों और लहसुन की फसल के बीच छुपाकर लगाए गए अफीम के पौधे देखकर हर कोई हैरान रह गया। गिनती करने पर वहां कुल 163 अफीम के पौधे पाए गए।

​148 पौधे मौके पर नष्ट, 15 सैंपल के लिए जब्त

​पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए साक्ष्य के तौर पर 15 अफीम के पौधों को उखाड़कर अपने कब्जे में ले लिया, जिन्हें आगामी जांच और फोरेंसिक लैब के लिए नमूने (Sample) के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा, बचे हुए 148 पौधों को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट (Destroy) कर दिया गया।

​मामला दर्ज, आगामी कार्रवाई जारी

​जांच के दौरान यह पुष्टि हुई है कि आरोपी लच्छम सिंह अपनी मलकियत (कब्जे वाली) भूमि पर ही यह अवैध कारोबार कर रहा था। पुलिस थाना चौपाल में आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 31/2026, अधीन धारा 18 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

पुशिमला के वरिष्ट पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के मुताबिक सेब के जिस बागीचे में अफीम की खेती की जा रही थी उस ज़मीन की पैमाइश की जा रही है ताकि राजस्व रिकॉर्ड के तहत भूमि सम्बन्धी स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सके । इसके बाद आरोपी भूमि मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और इस बात को लेकर भी छानबीन की जा रही है कि कहीं अन्य किसान बागवान इस तरह के कृत्यों में मशगूल न हो ।

About The Author

You may have missed