Today News Hunt

News From Truth

राजधानी शिमला के कृष्णा नगर का युवक सौरव घारू 10.34 ग्राम चिट्टे के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गुप्त सूचना पर नाकाबंदी के दौरान HRTC की बस में सवार सौरव को पकड़ा रंगे हाथ

Spread the love

नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चंडीगढ़ से शिमला आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस में छापेमारी कर 10.34 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना पर शोघी के पास नाकाबंदी

​जानकारी के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को स्पेशल सेल शिमला की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कृष्णा नगर (शिमला) का रहने वाला सौरव घारु चंडीगढ़ से एचआरटीसी बस में चिट्टा लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और पुलिस पोस्ट शोघी के समीप नाकाबंदी कर संबंधित बस को तलाशी के लिए रोका गया।

सीट के नीचे छिपाया था चिट्टा

​बस की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को आरोपी सौरव घारु की सीट के नीचे से 10.34 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।

मामला दर्ज, छानबीन जारी

​बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 27 जुलाई 2026 को एनडीपीएस अधिनियम (NDPS Act) की धारा 21 के तहत अभियोग संख्या 154/2026 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

​पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह चिट्टा कहाँ से लाया था और शिमला में इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में गहन पूछताछ जारी है।

About The Author

You may have missed