Today News Hunt

News From Truth

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के गृह क्षेत्र में नाराज़ चल रहे एस सी मोर्चा के मंडलाध्यक्ष ने दिया ये वचन

1 min read
Spread the love

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप के गृह विधानसभा क्षेत्र पच्छाद में विवादों को विराम लग गया है , हाल ही में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बाल मुकंद चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दिया था ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने धर्मशाला में हुई संगठन की बैठकों के बाद  नाहन जाकर इस स्थिति को लेकर कड़ा संज्ञान लिया। आज सभी कार्यकर्ताओं और अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बालमुकंद चौहान के साथ बैठक कर इस विवाद को समाप्त कर दिया है।
पार्टी के बीच जो भी गिले-शिकवे थे पार्टी प्रदेशाध्यक्ष उनको दूर करने में सफल रहे हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने वचन दिया है कि संगठन में रहकर वह संगठन से बातचीत करेंगे और अगर किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो समय-समय पर प्रदेश अध्यक्ष एवं शीर्ष नेतृत्व को बताएंगे।
बालमुकुंद चौहान ने एक वीडियो जारी कर इस बात की पुष्टि भी की है और उन्होंने कहा कि हम पार्टी के काम में लगेंगे और पार्टी को और मजबूत बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.