Today News Hunt

News From Truth

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने की पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जगजीवन पाल के साथ की गई धक्का मुक्की की कड़ी आलोचना,मुख्यमंत्री से कानून व्यवस्था सुधारने का किया आग्रह

1 min read
Spread the love

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुलह के पूर्व विधायक जगजीवन पाल के साथ भाजपा के कुछ लोगों द्वारा की गई धक्का मुक्की की कड़ी आलोचना करते हुए प्रशासन से दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने को कहा है।उन्होंने कहा है कि सत्ता से जुड़े कुछ लोग आए दिनों मारकुटाई, और उपद्रव फैलाने में लगे है जो प्रदेश की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि सत्ता से जुड़े कुछ लोगों को आज कानून का डर नही रह गया है।उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सरकार का पूरा सरंक्षण है और वह बेखौफ लोगों में डर और भय फैलाने में लगें है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुल्लू में भी पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोगो पर भाजपा के कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था।उन्होंने कहा कि जब एक पूर्व विधायक ही आज प्रदेश में सुरक्षित नही रह गया है तो आम लोगों का जीवन तो पूरी तरह राम भरोसे है।उन्होंने दोषी लोगों लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने व प्रदेश को भय मुक्त करने की मांग प्रशासन से की है।
विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को दरुस्त करने व प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश देने का आग्रह किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed